Bookmark and Share

Friday, November 28, 2008

a aa e eeee



1 2 3 ...

A B C

Thursday, September 25, 2008

आम की टोकरी

cheh साल की छोकरी
भरकर लाई टोकरी
टोकरी में आम है,
नही बताती दाम है

दिखा दिखा कर टोकरी,
हमें बुलाती छोकरी ।

Monday, September 22, 2008

चार चने

पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना तोते को खिलाते ।
तोते को खिलाते तो टांय
टांय गाता,
टांय टांय गाता तो बड़ा मजा आता

पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना घोड़े को खिलाते ।
घोड़े को खिलाते तो पीठ पर बिठाता,
पीठ पर बिठाता तो बड़ा मजा आता

पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना चूहे को खिलाते ।
चूहे को खिलाते तो दांत टूट जाता,
दांत टूट जाता तो बड़ा मजा आता ।


अच्छा अब एक चना बच गया, उसे किसे खिलाओगे ?????

Tuesday, September 16, 2008

पतंग


सर-सर सर-सर उड़ी पतंग,
फर-फर फर-फर उड़ी पतंग ।।

इसको काटा, उसको काटा,
खूब लगाया सैर सपाटा ।।

अब लड़ने में जुटी पतंग,
अरे ... कट गई, लुटी पतंग ।।

सर-सर सर-सर उड़ी पतंग,
फर-फर फर-फर उड़ी पतंग ।।


Monday, September 15, 2008

ek chidiya

Friday, September 12, 2008

हाथी आया ....... हाथी आया

हाथी आया ....... हाथी आया
सब बच्चों ने शोर मचाया
मैडम जी को गुस्सा आया
मैडम जी ने छड़ी उठाई
सब बच्चों के करी पिटाई ...... । ।

Tuesday, September 9, 2008

आलू बेटा ... कहाँ गए थे

आलू बेटा ... कचालू बेटा, कहाँ गए थे
बेंगन की टोकरी में सो रहे थे
बन्दर ने थप्प्ड़ मारा रो रहे थे
मम्मी ने प्यार किया हंस रहे थे
पापा ने पैसे दिए नाच रहे थे
भइया ने लडू दिए खा रहे थे ...। ।



आज मंगलवार है ..

आज मंगलवार है
चूहे को बुखार है
चूहा गया डॉक्टर के पास
डॉक्टर ने लगाई सुई ...
चूहा बोला ऊउईईईई...... । ।